Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Showing posts with label एग्जाम अलर्ट. Show all posts
Showing posts with label एग्जाम अलर्ट. Show all posts

Wednesday, December 16, 2020

JEE Main 2021full schedule: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने जेईई मेन परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 'ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि जेईई मुख्य) परीक्षा अगले साल चार बार होगी। मंत्रालय द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए प्राप्त सुझावों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। चार परीक्षा सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2021 में आयोजित किए जाएंगे। फरवरी में पहला परीक्षा सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इससे पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आज शाम 6 बजे के आसपास जेईई मेन 2021 की तारीखों की घोषणा करने की जानकारी दी थी।